BSEB 10th,12th Result Notification 2022: बिहार बोर्ड रिजल्ट जल्दी करेगा जारी 10th , 12th  कक्षा का यहां से देखें ताजा अपडेट

BSEB 10th,12th Result Notification 2022: बिहार बोर्ड रिजल्ट जल्दी करेगा जारी 10th , 12th  कक्षा का यहां से देखें ताजा अपडेट

 

Bihar Board 10th, 12th Result Date बिहार बोर्ड 10 वी  कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन 17 मार्च, 2022 तक और 12 वी के लिए 8 मार्च, 2022 तक समाप्त होने की उम्मीद है।

Bihar Board 10th, 12th Result Date 2022:

बिहार बोर्ड 10th और 12th रिजल्ट 2022 का इंतजार जल्दी  खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( March, April 2022) में बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है BSEB ने हाल ही में 12th बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी या (Answer, keys) जारी की थी, जिस पर 6 मार्च तक आपत्ति मांगी गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.com) पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। वहीं बिहार बोर्ड 10th  परीक्षा कॉपियों का जांच 5 मार्च से शुरू हो चुकी है।

बिहार बोर्ड रिजल्ट 29 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे इंतजार

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में लगगभग 29 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें करीब 13 लाख छात्रों ने (इंटरमीडिएट) और लगभग 16 लाख छात्रों ने हाईस्कूल की  परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इन सभी छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा का मूल्यांकन 5 मार्च, 2022 से शुरू हुआ हे ।

बिहार बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट कब घोषित करेगा

बिहार बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रिपोर्टों से पता चलता है कि हाईस्कूल कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन 17 मार्च, 2022 तक और BSEB इंटरमीडिएट  के लिए 8 मार्च, 2022 तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस आधार पर माना जा सकता है कि बिहार बोर्ड 10th और 12th का रिजल्ट मार्च के लास्ट सप्ताह में या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी कर भी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से नतीजे घोषित करने की आधिकारिक तिथि अभी जारी नहीं की गई है। छात्रों को किसी भी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक biharboardonline.com वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

बिहार बोर्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियां चेक कर रहे हैं सैकड़ों शिक्षक

बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक करने के लिए 200 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बिहार बोर्ड ने पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। जहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कॉपियां चेक की जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर( CCTV कमरे) लगे हैं। ताकि BSEB समय पर नतीजे घोषित कर सके और अगला शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू हो सके। बता दें कि BSEB इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 02 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जबकि की हाईस्कूल  की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक चली थी।

Leave a Comment