E Shram Card 2022 : अब शिक्षित युवाओं को मिलेगा ई श्रम कार्ड योजना का लाभ यहाँ से देखे पूरी जानकारी 

E Shram Card 2022 : अब शिक्षित युवाओं को मिलेगा ई श्रम कार्ड योजना का लाभ यहाँ से देखे पूरी जानकारी 

 

ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ और कैसे? जानें, कौन ले सकता है 

केंद्र सरकार की ओर से किसानों सहित असंगठित मजदूरों के लिए कई खास योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक ई-श्रम कार्ड है जिसे असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत ऐसे लोगों की पहचान कर सरकार उन्हें ई-श्रम कार्ड बनाकर देती है।

इस ई-श्रम कार्ड के माध्यम से लाभार्थी को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। अब ई-श्रम कार्ड का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब वे पढ़ाई करने वाले युवा भी

इसका लाभ ले सकेंगे जो पढ़ाई के साथ और अन्य कोई छोटा-मोटा काम कर रहे हैं। बेशर्त है उसकी उम्र कम से कम 16 साल होनी जरूरी है। बता दें कि कोरोना काल में मोदी सरकार की ओर से ऐसे असंगठित कामगार मजदूरों के खाते में सहायता राशि उनके खातों में दी गई थी। वहीं

उत्तर प्रदेश में सीएम आदित्यनाथ योगी सरकार की ओर से अभी इस साल 2022 के जनवरी माह में ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में 500 रुपए के महीने के हिसाब से दो महीने के 1 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इसे देखते हुए ऐसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को यह कार्ड जरूर बनवा लेना चाहिए ताकि उन्हें सरकारी सहायता का लाभ मिल सके। अब

छात्र भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड

यदि कोई विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही कोई छोटा-मोटा काम करता है तो वो भी अपना श्रम कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए उसकी उम्र 16 साल होनी चाहिए। तब ही वे ई-श्रम कार्ड बनवा कर इससे माध्यम से मिलने वाली मदद और अन्य योजनाओं का लाभ ले सकता है। ई-श्रम कार्ड की सहायता से अपना नया व्यवसाय खोलने के लिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है। ई-श्रम कार्ड योजना 26 अगस्त 2021 को केंद्र सरकार की ओर से ई-श्रम पोर्टल शुरू किया गया था। इसकी सहायता से

केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान करेगी। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों या श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है ताकि उन्हें सभी सरकारी योजनाओं से जोडऩे के साथ उन तक अन्य फायदे भी मिल सकें। इस पोर्टल के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसकेे बाद आपका ई-श्रम कार्ड बन जाता है। श्रम कार्ड से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

E Shram Card Registration 2022

1 योजना की शुरुआत केंद्रीय सरकार , भारत सरकार
2 लेख विवरण E Shram Card
3 प्रक्षेपण वर्ष 26 अगस्त 2021
4 योजना E Shram Card या श्रमिक कार्ड हो 
5 मंत्रालय ई श्रम और रोजगार मंत्रालय
6 योजना की घोषणा माननीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा
7 उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में कामगारों को पेंशन और बीमा प्रदान करना
8 आवेदन करने के तरीके SCS या स्वयं ही ई श्रम पोर्टल के माध्यम से
9 कुल पंजीकरण लगभग 20 करोड़ से अधिक
10 आवश्यक दस्तावेज़ आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, आदि
11 हेल्पलाइन नंबर 14434 एवं 011-23389928
12 अधिकारिक वेबसाइट  https://eshram.gov.in/

E Shram Card Registration 2022 हेतु आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड
बैंक पासबुक विवरण
मोबाइल नंबर
राशन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
दो पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन हस्ताक्षर या फिंगरप्रिंट
जन्म तिथि प्रमाण पत्र
रोजगार पंजीयन/ रोजगार प्रमाण पत्र आदि |

E Shram Card  Registration के लाभ 

यदि आप आज ही ई श्रम पोर्टल पर E Shram Card हेतु आवेदन करते हैं तो आप एक बीमा को कवर करना स्टार्ट कर देते हैं |
ई श्रम पोर्टल पर E Shram Card हेतु स्वयं ही रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात आपको ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा प्राप्त होता है |
E Shram Card पर 12 अंकों वाला एक नंबर दर्ज होता है जो कि संपूर्ण भारत में मान्य होता है |
Shram Card हेतु स्वयं ही आवेदन करने के कुछ महीनों के बाद आपको इस योजना के तहत कुछ सहायता राशि प्राप्त होगी |
श्रम पोर्टल पर E Shram Card हेतु स्वयं ही आवेदन करने के पश्चात भविष्य में आपको कई सारी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा |
यदि आप अपनी 18 वर्ष की आयु से इस योजना के तहत कुछ राशि जमा करते हैं तो भविष्य में आपको पेंशन राशि भी प्राप्त होगी |
आपको यह जानकर खुशी होगी कि भविष्य में आपको बेहतर शिक्षा, बेहतर इलाज, बेहतर रोजगार, सुखद जीवन आदि जैसे लाभ प्राप्त होंगे ई श्रम कार्ड से  |
ई श्रम कार्ड हेतु स्वयं ही रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात आपको कई लाभ प्राप्त होते हैं तथा अन्य लाभ की जानकारी हेतु आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

ई श्रम पोर्टल पर I Shram Card हेतु कौन कौन आवेदन कर सकता है 

पोर्टल हेतु श्रम कार्ड मजदूर जैसे निर्माण कार्य करने वाले , दिहाड़ी मजदूर, कुआं खोदने वाले, लोहार, आदि आवेदन कर सकते हैं |

रजिस्ट्रेशन हेतु ई श्रम कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ है

E Shram Card  Registration के लिए हेल्पलाइन फोन नंबर

1. हेल्पलाइन नंबर 14434
2. फोन नंबर 011-23389928
3. ईमेल आईडी eshram-care@gov.in
4. वेबसाइट  https://eshram.gov.in/

Leave a Comment