NEET 2022 Exam Date Registration का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर, 2 अप्रैल से शुरू पंजीकरण यहाँ देखे सबसे पहले

NEET 2022 Exam Date Registration का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर, 2 अप्रैल से शुरू पंजीकरण यहाँ देखे सबसे पहले

NEET 2022 Exam Date 2022: एनईईटी पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगी। यहाँ से चेक करे 

मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है।

NEET Exam Date 2022: जल्द ही नीट परीक्षा का डेट अनाउंस होने वाला है। एनईईटी 2022 परीक्षा जुलाई में संभावित है। इस साल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 17 जुलाई को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2022 के लिए पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट और परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी nta.ac.in पर कड़ी नजर बनाये रखें।

NEET 2022 Exam Date Registration Details,

रिपोर्टों के अनुसार, पंजीकरण 7 मई तक खुला रहेगा और मई के मध्य में पांच दिन की समयावधि की सुधार विंडो खोली जाएगी।
NEET-UG 2022 परीक्षा देश भर में 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
इनमें अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू शामिल हैं- जिन्हें पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।
तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि एनएमसी ने एनईईटी 2022 परीक्षा से ऊपरी आयु सीमा हटा दी है।
31 दिसंबर, 2022 तक 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या पूर्ण करने वाले छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

NEET 2022 exam 13 भाषाओं में आयोजन होना हे 

पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी नीट परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाना है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं।

NEET exam 2022 के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इससे पहले, NMC Neet 2022 exam से ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया था। इसके अनुसार, 31 दिसंबर, 2022 तक 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या पूर्ण करने वाले सभी छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) में उम्मीदवारों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ सकती है।

 

Leave a Comment